Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व एड्स दिवस पर बाणिज्य महादूतावास में रक्त दान शिविर आयोजित

 


बिरगंज । आजादी केअमृत महोत्सव (भारत@75)तथा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित की गयी। इस रक्तदान शिविर में भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के के सदस्य सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल प्रहरी पत्रकार तथा नागरिक समाज के सदस्य सहित 19लोगो ने रक दान किए।
इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने कहा कि रक्त दान महा दानहै। आपके दान किये गये रक्त किसी की जिन्दगी बचा सकते है। श्री नीतेश कुमार ने कहा कि रक्त दान से शरीर का कोई नुकसान नहीं होता है। रक्तदाता शरीर के खून का सेल एक निश्चित अवधि के समाप्त हो जाता है तथाफिर नया खून का निर्माण होता है।
रेडक्रास सोसाइटी वीरगंज के सह कार्य में शिविर आयोजित की गयी थी। संकलित रक्त सेपर्सा जिला के रोगियो को लाभ मिलेगा। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज एक बर्ष में तीसरी वार रक्त दान शिविर आय किए थे। इससे पहले विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर 22जून को रक्तदान शिविर लगाये गये थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com