दोलखा में आज पुनः मतदान
काठमांडू, १५ मंसिर –

विवाद के कारण रुके हुए दोलखा के १० मतदान केन्द्र में आज पुनः मतदान हो रहा है । आज सुबह ७ बजे से ही मतदानशुरु हो गया है जो शाम के ५ बजे तक चलेगा ।
११ मंसिर में हुई बैठक में निर्वाचन आयोग ने दोलखा के वैत्यश्वर गाँवपालिका–२ के जनज्योति माध्यमिक विद्यालय पुतली काठका मतदान केन्द्र क और ख, वैत्यश्वर वडा नम्बर ३ के कालीढुङ्गा मावि मतदान केन्द्र में क, ख, ग मतदान केन्द्र, वडा नम्बर ६ के वैत्यश्वर माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र क, ख, ग तथा तामाकोशी गाँवपालिका वडा नम्बर– ३ हेल्थपोष्ट भवन जफे मतदान केन्द्र के क और ख करके १० मतदान केन्द्र में ४ मंसिर में हुए निर्वाचन को रद्द कर पुनः मतदान करने का निर्णय किया था ।

