अफगानिस्तान में आज सुबह आया भूकम्प
अफगानिस्तान में आज यानी शनिवार सुबह-सुबह भूकम्प आया है. अफगानिस्तान के फैजाबाद में आज सुबह करीब 8 बजकर 29 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई 170 किलोमीटर थी.
दरअसल, भूकंप के झटके से अफगानिस्तान के लोग ऐसे वक्त में सहमे हैं, जब कुछ रोज पहले ही अफगानिस्तान के धार्मिक विद्यालय में हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 छात्रों की मौत हो गई थी. उत्तरी समंगान प्रांत की राजधानी ऐबक में हुए इस बम धमाके में कई अन्य घायल हो गए थे.

