Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार बनाने के लिए जिस पार्टी से हमारी मांग और मुद्दें मिलेंगे हम उन्हीं का साथ देंगे – मनीष सुमन

 

काठमांडू, २१ मंसिर


काठमांडू, २१ मंसिर – निर्वाचन की सभी प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है । परिणाम सबके सामने है । सप्तरी –२ से जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव की हार हुई है । अपनी हार को उन्होंने स्वीकार किया और एमाले के साथ हुए तालमेल के बारे में उन्होंने कहा कि चुनाव तक ही एमाले के साथ सहकार्य थी जो अब खत्म हो चुकी है, अब वे अपनी तरीके से काम करेंगे । उन्होंने कहा कि ‘एमाले के साथ तत्काल कुछ ही सीटों में तालमेल किया था, कोई मोर्चाबन्दी और गठबन्धन नहीं थी । कुछ सीट हमने और कुछ एमाले ने छोड़े थे वो चुनाव के साथ ही खत्म हो गए ।
लेकिन उनके बयान के दो दिन ही बाद जसपा के संघीय परिषद् अध्यक्ष अशोक राई ने अध्यक्ष यादव द्वारा कही गई बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है । मंगलबार को धरान में मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए उन्होंने पार्टी के भीतर चुनावी तालमेल और नतिजा के बारे में बिना किसी चर्चा या विश्लेषण के ही अध्यक्ष यादव ने जो बातें कही हैं वो उन्की व्यक्त्गित राय है । उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी का कहना पार्टी की आधिकारिक धारणा नहीं है । पार्टी में चुनावी तालमेल और नतिजा के बारे में चर्चा या विश्लेषण और किसी तरह का कोई भी निर्णय नहीं हुआ है । चुनावी तालमेल के बाबजुद अध्यक्ष यादव पराजित हुए और सुनसरी–१ में एमाले के ही सहयोग से राई प्रतिनिधिसभा सदस्य में विजयी हुए हैं ।
एमाले के साथ तालमेल में जसपा न प्रतिनिधि सभा के १७ निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को खड़ा किया जिसमें ७ सीट में मात्र जित हासिल हुई है ।
जसपा के प्रवक्ता मनीष सुमन ने कहा कि –संघीय परिषद् अध्यक्ष राई और पार्टी अध्यक्ष यादव दोनों की ही बातें ठीक है । उनके अनुसार एमाले के साथ निर्वाचन प्रयोजन के लिए मात्र तालमेल हुआ था । निर्वाचन के बाद तालमेल समाप्त हो गया है । सरकार बनाने के लिए किस्ी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है । जसपा सरकार बनानेमें भी अग्रसर नहीं है । उन्होंने कहा कि – सरकार बनाने के लिए जिस पार्टी से हमारी मांग और मुद्दें मिलेंगे हम उन्हीं का साथ देंगे और इसमें एमाले के साथ भी सहकार्य हो सकता है । पार्टी के भीतर किस्ी तरह की गुटबन्दी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *