ब्राजिल को हराकर क्रोसिया सेमिफाइनल में पहुँचा

काडमांडू, २३ मंसिर –कतार में हो रहे फिफा विश्व कप के सेमिफाइनल में प्रवेश के लिए हुए खेल में ब्राजिल को पेनाल्टी शूट आउट में चार गोल से क्रोसिया ने हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है । आज के इस खेल में शुरु से ही दोनों ही टीम बहुत मजबूती के साथ खेल में आए । शुरु के नब्बे मिनट में दोनों ने एक दूसरे को गोल नहीं करने दिया । अतिरिक्त तीस मिनट का समय दिया गया जहाँ १५ वें मिनट में ब्राजिल के नेमार ने गोल कर दिया । क्रोसिया ने जान लगा दी और तीस मीनट के अंतिम तीन मिनट में पेट कोविक ने गोल कर दिया । मैच अत्यन्त रोमांचकारी मोड़ पर पहुँच गया ।
जब दोनों बराबरी पर रह गए तब पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया जहाँ क्रोसिया ने ४ गोल कर ब्राजिल को हरा दिया । ब्राजिल से सभी को बहुत उम्मीदें थी । ये वो टीम है जो पहले ही पाँच बार विश्वकप की विजेता रही है । दर्शको को बहुत निराशा हुई । दर्शक पूरे जोश में ब्राजिल को सर्पोट कर रहें थे । लेकिन क्रोसिया अपने खेल प्रदर्शन से सबका मन जीतने में सफल रहा और सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है ।

