Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रभु साह द्वारा नई पार्टी दर्ता

 

काठमांडू, २८ मंसिर


रौतहट ३ से प्रतिनिधि सभा सदस्य में विजयी प्रभु साह ने नई पार्टी दर्ता करवाई है । लम्बे आन्तरिक गृहकार्य और चर्चा के बाद साह ने पार्टी का नाम ‘आमजनता पार्टी’ नाम रखा है । इसके लिए आगामी ६ गते पुस में सभी सातो प्रदेश के लिए प्रतिनिधित्व करने के लिए तदर्थ समिति काठमांडू में बृहत बैठक आयोजित की जाएगी ।
वृहत बैठक व्यवस्थापन की जिम्मा इच्छाबहादुर वाग्ले को, पार्टी के विधान तैयार करने की जिम्मेदारी प्रभु साह और देश भर के स्वतन्त्र सांसद में उम्मीदवारी देकर जिसने पाँच हजार मत लाया है । उन सभी को बैठक में लाने की जिम्मेदारी बद्रीप्रसाद न्यौपाने को दिया है । न्यौपाने चुनाव के समय एमाले के केन्द्रीय सदस्य से राजीनामा देकर प्रभु साह के अभियान में लग गए थे । वाग्ले बारा से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार बने थे ।
साह ने अपने साथ प्रतिनिधि सभा में तीन और प्रदेश सभा में ६करके नौ सांसद रहने का दाबा किया है जिसमें रौतहट ३ से विजयी प्रभु साह, रौतहट २ से विजयी किरण साह और मोरङ ५ से विजयी योगेन्द्र मण्डल है । २४ गते मंसिर में काठमांडू के गौशाला स्थित शिवम् पार्टी प्यालेस में सभी को सम्मान भी किया था । कार्यक्रम में सांसद मण्डल ने भी अपने प्रतिनिधि को भेजा था । किरण साह ने भी कहा था कि आऊँगी मगर अन्तिम में उपस्थित नहीं हो सकी ।इसी तरह सर्लाही ४ से स्वतन्त्र उम्मीदवारी देकर विजयी अमरेशकुमार सिंह भी नहीं उपस्थित हो सके थे । लेकिन उनकी सहमति थी । कार्यक्रम में स्वतन्त्र उम्मीदवारी देकर प्रदेश सभा में विजयी सुरुल पुन (रुकुम), दीपेन्द्रबहादुर पुन (रोल्पा), दीपेन्द्रबहादुर शाही (जुम्ला), खड्ग बस्नेत (नवलपरासी), केशव राय चौधरी (रौतहट) और जवाहरलाल कुशवाह (सर्लाही) को सम्मान किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *