अर्जेंटीना ने कब्जा किया फीफा वर्ल्ड कप 2022 का सुनहरा कप, पेनाल्टीशूट आउट में जीत हासिल की
फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल लुसैल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले हाफ के खेल में अर्जेंटीना ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। अर्जेंटीना की तरफ से 23वें मिनट में मेसी ने पेनेल्टी को गोल में बदला और फिर 36वें मिनट में डि मारिया ने गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दिया। लेकिन दूसरे हाफ में एमबापे ने 2 मिनट के भीतर दो गोल दाग कर फ्रांस को बराबरी पर ला दिया। फुल टाइम में यह स्कोर बराबर ही रहा और मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा. फिर मेसी ने दागा वर्ल्ड कप का 13वां गोल,और पेले को छोड़ा पीछे और इस तरह अर्जेटीना 3-2 से आगे हो गया । उसके बाद एमबापे की हैट्रिक से एक बार फिर मैच का स्कोर हुआ 3-3 से बराबर । देखा जाए तो फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल के सुपरहिट मुकाबले में लियोनेल मेसी एमबापे के बीच असली टक्कर रही । 118वें मिनट में मैच का रोमांच अपने चरम पर रहा जब एमबापे ने मिले पेनाल्टी पर गोल कर मैच में स्कोर फिर से 3-3 कर दिया. गोल की हैट्रिक ने एक्स्ट्रा टाइम को फिर से रोमांचक कर दिया था ।एक्स्ट्रा टाइम में 1-1 गोल हुए और मैच पेनाल्टी शूट आउट में पहुंचा ।पेनाल्टी शूट आउट में अर्जेटीना 3-1 से आगे हो गया और इस तरह विश्वकप का दावेदार बना ।


