फीफा विश्व कप २०२२अर्जेन्टिना के हाथ में, सपना सच हुआ मेस्सी का
काठमांडू, ३ पुस –
फीफा विश्वकप अततः अर्जेन्टिना जीत गई है । कतार में चल रहे आज फाइनल मैच में अर्जेन्टिना ने रोमांचकारी तरीके से खेलते हुए फ्रांस को पेनाल्टी शूट आउट में ४ गोल से हरा कर फीफा विश्व कप २०२२ का विजेता बना ।
फूल टाइम और एकस्ट्रा टाइम में दोनों देश ३–३ की बराबरी पर रहे । बाद में पेनाल्टी शूट आउट में अजेन्टिना ने बढ़त ली और एक इतिहास रची ।
मेस्सी का सपना पूरा हुआ । यह मेस्सी की अंतिम विश्वकप थी । और उसका यह सपना था कि जाते जाते वह अपने देश को विश्व कप देता जाए ।
आज का यह मुकाबला बेहद रोमांच से भरा रहा । एक पल को लगा जैसे अर्जेन्टिना पहले ९० मिनट में ही खेल जीत जाएगा लेकिन जब फ्रांस के एमबापे ने पहला गोल किया फिर दूसरा गोल होने के बाद फ्रांस ने खेल में वापसी की । दोनों देश ने खिताब जीतने के लिए अपनी अपनी तरफ से जान लगा दी लेकिन अंततः जीत मेस्सी के सपने की हुई ।


