राप्रपा को सरकार में जाने की जल्दबाजी नहीं है – अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन
काठमांडू, पुस –
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने कहा है कि राप्रपा को सरकार में जाने की जल्दबाजी नहीं है ।
राप्रपा से निर्वाचित सांसदों के स्वागत तथा बधाई के लिए सोमवार को आयोजना किए गए कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राप्रपा को सरकार में जान की कोई जल्दबाजी नहीं है ।
आगे उन्होंने कहा कि राप्रपा ने सरकार में नहीं जाने की कसम भी नहीं ली है, यदि आने वाले दिनों में पार्टी की कैसे और क्या अपनी एजेन्डा और मान्यता स्थापित होती है उसी अनुसार आगे बढ़ना होगा ।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राप्रपा किसी भी पार्टी के पीछे नहीं चलेगी । निर्वाचन के बाद से राप्रपा ने अपनी ऊँचाई की यात्रा शुरु कर दी है ।
अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा कि पार्टी को सही तरीके से परिचालन नहीं करने के कारण इसबार बहुत ज्यादा मत नहीं मिला है लेकिन हमने जनता का मन जरुर जीता है । उन्होंने पार्टी में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों की क्षमता और सम्भावना को देखते हुए सांसद बनाने की बात को भी स्पष्ट किया है ।

