Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपनी में १२ वर्षीया बच्ची की टीपर के ठोकर लगने से मृत्यु

 

काठमांडू, ५ पुस –


पूर्वपश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत रूपनी खण्ड में टिपर से ठोकर लगने से १२ वर्षीया किशोरी की मृत्यु हो गई है । पूर्व–पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत रुपनी में टिपर से ठोकर लगने से स्कूल जाने के क्रम में १२ वर्षीया रीता कुमारी यादव की मृत्यु हो गई है ।
रीता के परिवार वालों का कहना है कि टिपर ने बैक करके बच्ची पर दोबारा गाड़ी चलाया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है । मृतक किशोरी के परिवार और संबंधी ने पूर्वपश्चिम राजमार्ग अवरुद्ध करने के साथ ही चक्का जाम भी किया है । जिसके कारण यातायात अवरुद्ध हो गया है । प्रदर्शनकारियों को नियन्त्रण में लेने के लिए प्रहरी ने कुछ अश्रुग्यास और हवाई फायर किया है । रुपनी क्षेत्र अभी तनावग्रस्त है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed