Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वतंत्र सांसद किरण साह ने संस्कृत में शपथ ली

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के संसद में पहली बार कोई सांसद ने संस्कृत में शपथ लेकर इतिहास रच दी है। रौतहट जिला क्षेत्र दो के सांसद किरण कुमार साह ने संस्कृत में शपथ लेकर सव को चौंका दिया। नेपाली के अलावा मातृभाषा में शपथ दो दर्जन से अधिक सांसद ने शपथ लिए। वही सर्लाही के सांसद महेन्द्र राय यादव ने हिन्दी में ही शपथ लिए। हिंदी में शपथ लेने पर खस समुदाय के लोग काफी बिरोध भी किए हैं लेकिन किरण साह के द्वारा संस्कृत में शपथ लेने पर कही से विरोध नहीं हुआ है। विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू महासभा, की साधु-संत ने किरण साह को संस्कृत में शपथ लेने पर प्रसन्नता जाहिर की हैं। सवो ने कहा हैकि देव भाषा संस्कृत में शपथ लेकर सनातन धर्म को मान बढाने का काम किया है। संक्षिप्त साक्षात्कार में सांसद किरण साह ने अपने क्षेत्र में गुरुकुल खोलने का सपना है जहां सभी जाति के बच्चे संस्कृत पढें। भारत सहित नेपाल में गुरुकुल लुप्त हो रहा है। इससे हमारे संस्कार तथा संस्कृति भी समाप्त हो रहा है। इसके लिए हमें भिक्षाटन भी करना पड़े तो मैं तैयार हूं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म लोप होने के कारण में संस्कृत भाषा का के उदासीनता शामिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *