Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस सरकार चला चुकी है अब नेतृत्व की बारी हमारी है । अब हमें नेतृत्व पाना होगा –प्रचंड

 

काठमांडू, ८ पुस –

 

 

नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड सर्वसम्मत से संसदीय दल के नेता चुन लेने के तुरंत बाद ही बालुवाटार पहुँचे । प्रधानमन्त्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा से मिलकर उन्होंने अपने नेतृत्व में गठबन्धन सरकार गठन करने का भी प्रस्ताव रखा है ।
प्रतिनिधिसभा सदस्यों वृहस्पतिवार को शपथ ले लिया है । शपथ लेने के साथ ही माओवादी ने शुरु में पदाधिकारी और उसके बाद संसदीय दल की बैठक रखकर प्रचण्ड को सर्वसम्मत से दल का नेता चुन लिया है । प्रमुख सचेतक हितराज पाण्डे ने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से सरकार के नेतृत्व करने के लिए चर्चा चल रही है आज ही गृहकार्य के लिए दल के नेता, कांग्रेस दल के नेताओं से भेंटघाट करेंगे ।
बालुवाटार में प्रधानमन्त्री देउवा के साथ ही कांग्रेस उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का और नेताहरु कृष्ण सिटौला तथा ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की उपस्थित थे । चर्चा में एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल भी थे ।

यह भी पढें   बागलुङ भूस्खलन – लापता महिला का मिला शव, मृतकों की संख्या १३ पहुँची

स्रोत के अनुसार प्रचण्ड ने अपने नेतृत्व में सरकार गठन करने का प्रस्ताव नेताओं के समक्ष रखा है । प्रधानमन्त्री पद के लिए कांग्रेस सभापति देउवा भी दाबा कर रहे हैं । देउवा भी बुधवार को संसदीय दल के नेता चुने गए हैं ।
सूत्रों के अनुसार माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि अभी कांग्रेस की सरकार होने के कारण अभी वो राष्ट्रपति का पद लें । अभी प्रधानमंत्री का पद उनके लिए छोड़ दें । कांग्रेस सरकार चला चुकी है अब नेतृत्व की बारी हमारी है । अब हमें नेतृत्व पाना होगा । लेकिन अभी तक किसी तरह की सहमति नहीं हुई है । बालुवाटार बैठक में सहभागी कांग्रेस उपसभापति खड्का के अनुसार शक्ति बंटवारे को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई है । गठबंधन की निरंतरता देने की बात हुई है अभी जल्दी सरकार बनें इसकी चर्चा हुई है बस ।
सूत्रों का यह भी कहना है कि माओवादी केन्द्र के नेता भी कांग्रेस के साथ सहमति नहीं होने की अवस्था में एमाले के साथ मिलने की भी सम्भावना देखी जा रही है । लेकिन एमाले और माओवादी के मिलने से ही तो सरकार बनेगी नहीं ।और दलों का भी समर्थन चाहिए । हाल सत्ता गठबन्धन में रहने वाली एकीकृत समाजवादी के नेता किसी भी हाल में एमाले के साथ मिलने को तैयार नहीं है । ऐसे में आगे क्या होगा ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com