Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधवापुर ने नानपुर को 22रनो से हराया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर भारत नेपाल सीमा के समीप मधवापुर में आयोजित एम. पी. एल. ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में मधवापुर ने नानपुर को 22रनो से हराया। टॉस नानपुर ने जीता और गेंदवाजी करने का फैसला लिया। मधवापुर ने 20ओभर में9विकेट गंवाकर 137रन वनाये। विवेक 34,नाहिद27,राहुल 19रन बनाये। वही प्रफुल्ल और सूद असलम 3/3विकेट लिये। वही नंद किशोर तथा विवेक ने 1/1विकेट लिये।
इधर नानपुर ने 20ओभर 8विकेट गंवा कर117रन ही वना पाये।
मैन ऑफ मैच का खिताब मधवापुर टीम के खिलाड़ी विवेक को मिला। खेल में एम्पायर की भूमिका अरूण मिश्रा तथा ब्रजेश मिश्रा ने बखूवी से निभाया। वही कॉमेटेटर प्रभु मिश्रा, राकेश कुमार नायक, राजकिशोर साह द्वारा की गयी कोमेन्ट्री को दर्शको को झूमा दिया। स्कॉलर नरेश पासवान थे। शनिवार को पांचवां नॉकआउट मैच मुजफ्फरपुर v/sगिदराही के बीच खेला जाएगा।
एम. पी. एल. टूर्नामेंट के अध्यक्ष सह मधवापुर के मुखिया राजेश कुमार साह, विहारी उ. के मुखिया विजय कुमार साह, मधवापुर के सरपंच बलराम मिश्र, बरिष्ठ एल. आई. सी. अभिकर्ता राजेश साह के द्वारा संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का कप दिया गया। इस मैच को नेपाल तथा भारत के हजारों दर्शको नेदेखा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *