Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी

 

काठमान्डू

भारत के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में चल रहे IPL मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। सैम करन पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे।

मिनी ऑक्शन में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। पहले 30 मिनट में इन ऑलराउंडर्स ने 59 करोड़ रुपए बटोर लिए। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए मिले। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com