दुनिया की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को भारत सरकार ने दी मंजूरी
काठमान्डू
कोरोना के खतरे के बीच राहत भरी खबर आई है। दुनिया की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। कोवैक्सिन बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने इसे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर बनाया है। नाक से ली जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर लगाया जा सकेगा। इसे प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए लोगों को पैसे देने होंगे। नेजल वैक्सीन का नाम iNCOVACC रखा गया है।

