Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने तीसरी शादी की

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी और BBC में जर्नलिस्ट रहीं रेहम खान ने तीसरी शादी की है। खुद रेहम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। 49 साल की रेहम ने 36 साल के मॉडल मिर्जा बिलाल से अमेरिका के सिएटल में निकाह किया।

शादी के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में रेहम ने कहा- आखिरकार, मुझे वो शख्स मिल ही गया, जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं। इस पोस्ट के साथ रेहम ने एक फोटो पोस्ट की। इसमें निकाह कराने वाले काजी के साथ रेहम और मिर्जा बिलाल नजर आ रहे हैं।

यह भी पढें   श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, सावन में काँवरियों की सेवा शुरू

रेहम ने कहा- सिएटल में निकाह सेरेमनी शानदार रही। इस दौरान बिलाल, हमारे पेरेंट्स और मेरा बेटा वकील के तौर पर मौजूद रहे। इसके पहले भी उन्होंने एक पोस्ट किया और इसके साथ शेयर किए गए फोटो के कैप्शन में लिखा- जस्ट मैरिड।
बिलाल पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। वो मॉडलिंग के अलावा एक्टिंग भी करते रहे हैं। फिलहाल, एक कॉर्पोरेट कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने 4 मैन शो और दिल पे मत ले यार जैसे टीवी शो भी किए हैं। इसके अलावा अमेरिकी टीवी शो नेशनल एलियन ब्रॉडकास्ट में भी वो नजर आ चुके हैं। बिलाल की भी पहले दो शादियां हो चुकी हैं। पहले की शादियों से बिलाल का एक जबकि रेहम के तीन बच्चे हैं।
कुछ दिन पहले रेहम ने एक टीवी शो में इशारा किया था कि वो तीसरी बार शादी करने जा रही हैं। उन्होंने कहा था- मेरी दो शादियां नाकाम रहीं। अब मुझे सबसे भरोसेमंद शख्स मिल गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com