Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैमूर की शर्मनाक हार, बनारस ने 162रनो से हराया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल भारत के सीमा के पास आयोजित एम. पी. एल. 20/20मैच में बनारस ने 162रनो से हराया। टॉस बनारस ने जीती और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बनारस ने 19.1ओभर में 201रन बनाये। वही कैमूर ने11. 4ओभर में मात्र 39रन ही बना पाये। सारे खिलाड़ी पवेलियन लौट आए।बनारस की ओर से एमडी अख्तर ने9चौका तथा 6छक्का से 62रन बनाये। इसी तरह आकाश 20ऋषिकेश17
तथा बिशाल ने10रन बनाये।
मैन ऑफ द मैच का खिताब एमडी अख्तर को मिला। एम. पी. एल. ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष सह मधवापुर के मुखिया राजेश कुमार साह तथा उनके सहयोगियों द्वारा एमडी अख्तर को मैन आफ द मैच का कप प्रदान किया गया।
इस मैच के अंपायर अशोक चंद्रा तथा अमित कुमार मिश्र, कॉमेटेटर प्रभु मिश्रा, राकेश कुमार नायक, राज किशोर साह तथा स्कॉलर नरेश पासवान ने अपने अपने पदो की दायित्व बेहतरीन ढंग से निर्वाह की।
27जनवरी को आठवाँ नॉकआउट लीग मैच दानापुर ड्रीम्स तथा (पटना) तथा नागालैंड के बीच खेला जाएगा। मौसम के मिजाज ठीक रहने से नेपाल तथा भारत के हजारों दर्शकों ने मैच का खूब आनंद लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com