Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बृहत बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लिमिटे ने मनाया समारोह पूर्वक 12 वां वार्षिकोत्सव

 


माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । बृहत बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लिमिटेड अपना 12 वां वार्षिकोत्सव समारोह बिभन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया ।बिराटनगर वार्ड 16 स्थित मिल्स माध्यमिक विद्यालय के सभा हाल में आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता सहकारी संस्था का अध्यक्ष योगेंद्र साह ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बिराटनगर महानगरपालिका का सहकारी शाखा प्रमुख पृथ्वी कुमारी बस्नेत , विशिष्ट अतिथि वार्ड 16 का अध्यक्ष उद्धव कुमार भुजेल , लायंस क्लब ऑफ मिल्स एरिया का अध्यक्ष संजय कुमार कलबार व पूर्व अध्यक्ष कैलाश शाह , हाजी आंख अस्प्ताल का संचालक राजेश खंडेलवाल , अधिवक्ता संजू साह , वीरेंद्र यादव ,शिक्षक बिंद कुमार लावती , उदय डंगोल , भारत नेपाल मैत्री समाज का अध्यक्ष वरुण मिश्रा , पत्रकार दीपक खड़का मौजूद थे । कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख अतिथि सहित अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर 57 शेयर सदस्य को माया का चिनो से सम्मानित किया । दो ज्येष्ठ नागरिक को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा मिल्स माध्यमिक विद्यालय को 10 कुर्सी हस्तांतरण किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था का अध्यक्ष योगेंद्र शाह ने विस्तार से चर्चा किया।इस मौके पर प्रमुख अतिथि सहित अतिथियों ने शुभकामना मंतब्य दिया । संचालन सहकारी संस्था का उपाध्यक्ष बाबी सहनी कर रही थी ।

यह भी पढें   भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , सरकार प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com