Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ये हैं राष्ट्रपति और सभामुख की दौड़ में एमाले की ओर से

 

काठमांडू, १२ पुस–

 

देश को नए प्रधानमंत्री के रुप में मिले प्रचण्ड और अब शुरु हो रही है बहस राष्ट्रप्रमुख राष्ट्रपति और संसद प्रमुख सभामुख बनने के लिए । वैसे एमाले ने प्रचण्ड को प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई है तो जाहिर है कि उसकी नजर इन दो पदों पर सबसे ज्यादा होगी ।
राष्ट्रपति के लिए एमाले से उपाध्यक्ष सुवास नेम्वाङ का नाम अन्य नेताओं की अपेक्षा ज्यादा आ रही है । संविधानसभा अध्यक्ष, दो बार सभामुख सहित तीन बार सांसद और संविधानसभा का नेतृत्व करने वाले नेम्वाङ इसे पहली बार भी राष्ट्रपति पद के लिए चर्चा में थे ।
सूत्रों के अनुसार इसबार उनकी अपनी भी रुचि राष्ट्रपति में ही ज्यादा है । हलांकि संसदीय मामिला और कानून के अनुभवी, संविधान निर्माण में भूमिका निभाने वाले और जनजाति पृष्ठभूमि के नेता नेम्वाङ ने सार्वजनिक रूप में कही भी इस बात की चर्चा नहीं की है ।
इसी तरह संसदीय राजनीति से लगभग अवकाश में रह रहे उपाध्यक्ष युवराज ज्ञवाली और संसदीय राजनीति से अवकाश की घोषणा करने वाली उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी शाक्य का नाम भी राष्ट्रपति पद के दाबेदार के रूप में लिया जा रहा है । ज्ञवाली उपाध्यक्ष लक्ष्मी से सिनियर हैं । एक बार मन्त्री भी बने हैं साथ ही पार्टी के भीतर अन्तर्संघर्ष में उनकी मध्यमार्गी भूमिका रही है । लेकिन उन्होंने भी अभी तक अपनी धारणा को सार्वजनिक नहीं किया है । वैसे पार्टी इस बात पर जोर दे रही है कि नये को अवसर दिया जाए या जो अवकाश ले चुके हैं उन्हें ही बनाए, संसदीय राजनीति से अवकाश ली हुई शाक्य को राष्ट्रपति बनाकर एकबार फिर एमाले महिला आन्दोलन का सम्मान करें यह संदेश जाना जरुरी है ।
इसी तरह सभामुख में उपमहासचिव पृथ्वीसुब्बा गुरुङ और सचिव छविलाल विश्वकर्मा का नाम चर्चा में है । गण्डकी प्रदेश के नेतृत्व करके सफल मुख्यमन्त्री की छवि बनाने वाले गुरुङ एमाले के भीतर भी स्पष्ट विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं ।
वही विश्वकर्मा को एमाले के भीतर लम्बे संघर्ष करने वाले अनुभवी नेता के रुप में जाने जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *