(जसपा) ने तत्काल सरकार में नहीं जाने का निर्णय किया है
काठमांडू, १२ पुस –
जनता समाजवादी पार्टी (जसपा)ने तत्काल सरकार में नहीं जाने का निर्णय किया है । पार्टी ने जानकारी दी है कि सरकार में जाने या नहीं जाने के विषय में राजनीतिक समिति की बैठक के बाद ही निर्णय लिया जाएगा ।
पुस १८ और १९ गते होने वाली राजनीतिक समिति की बैठक में जसपा सरकार में सहभागी होगी या नहीं इस विषय को तय किया जाएगा । उस समय तक पार्टी के संसदीय दल के नेता के चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण होने की जानकारी पार्टी के प्रचार विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने दी है ।
जसपा ने पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ नेतृत्व की सरकार को समर्थन किया है । सरकार को समर्थन देने की ऐवज में तीन दल तत्काल सरकार में शामिल नहीं होंगे । राप्रपा और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने भी तत्काल सरकार में सहभागी नहीं होने निर्णय किया है ।

