Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अरुण सिंघानिया हत्या और बम बिष्फोट के अनुसन्धान की मांग

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास , जनकपुर, फागुन २८ । २०६९ बैशाख १८ गते जनकपुर के रामानन्द चौक में हुआ बम बिष्फोट और सञ्चारउद्यमी अरुण सिघानिया की हत्या की न्यायिक जाँच करके दोषी के उपर कार्रवाई करने की मांग किया गया है ।
मिथिला राज्य संघर्ष समिति, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा, मारवाडी सेवा समिति, जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के आयोजना में जिल्ला प्रशासन कार्यालय के आगे बुधवार से शान्तिपूर्ण धरना कार्यक्रम सुरु किया गया है ।
आन्दोलनकारीयों ने मृतक परिवार को उचित क्षतिपूर्ती, घायल को क्षतिपूर्ती, अपराधी को राजनीतिक संरक्षण करनेवाले के उपर कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार ३ बजे से धरना कार्यक्रम प्रारम्भ किया है । इससे भी अगर प्रशासन नही सुना तो यही से संघर्ष कार्यक्रम को सार्वजनिक रुप में घोषणा किया जाऐगा मिथिला राज्य संघर्ष समिति के संयोजक परमेश्वर कापर ने यह जानकारी दी है ।
धरना सुबह ११ बजे से १ बजेतक  था  ।
स्मरण हो कि २०६९ साल बैशाख १८ गते मिथिला राज्य का माग करते हुए शान्तिपूर्ण धरना में बैठे आन्दोलनकारीयों को लक्षित कर रामानन्द चौक के प्रवेश द्वार के नीचे बम विस्फोट कराया गया था जिसमे  ५ लोगों की मौत और ३२ लोग घायल हुए थे ।
घटना के प्रमुख आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ मुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है । लेकिन घटना का यर्थाथ विवरण सार्वजनिक नही होने के कारण आन्दोलन फिर से शुरु करना परा है  संयोजक कापरी ने यह जानकारी दी है ।
इससे पहले सद्भावना पार्टी ने घटना के सन्दर्भ में बाहर आया प्रमाण के आधार में दोषी को खोजबिन कर कार्रवाई का मांग करते हुए  जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा और जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा में ज्ञापनपत्र दीया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *