सदभावना व्दारा बम काण्ड के दोषी पर कार्रवाई की मांग
कैलास दास,जनकपुर, फाल्गुन २७ । जनकपुर के रामानन्द चौक पर हुई बम विस्फोट के दोषी के उपर कडा कार्रवाई की माग सद्भावना पार्टी जिला कार्य समिति धनुषा ने की है । पार्टी ने मंगलवार को विभिन्न निकाय मे ज्ञापन पत्र भी दीया है ।
पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित प्रतिनिधि मण्डल ने धनुषा के प्रमुख जिला अधिकारी हरिप्रसाद मैनाली और प्रहरी प्रमुख उत्तमराज सुवेदी को ज्ञापनपत्र दीया है ।
२०६९ साल बैशाख १८ गते मिथिला राज्य संघर्ष समिति द्वारा जनकपुर के रामानन्द चौक में मिथिला राज्य का मांग करते हुए शान्तिपूर्ण धरना में बैठे लोगों को लक्षित करके बम विस्फोट कराय गया था जिसमें ५ की मौत और ३२ लोग घायल हुये थे ।
सद्भावना के ज्ञापनपत्र में विभिन्न सञ्चारमाध्यम में आए समाचार बम विस्फोट से आगे हुई बातचित के कल डिटेल्स, एसएमएस आदि के आधार लेकर सत्यतथ्य सर्वजनिक करने की माँग की गयी है । एक सप्ताह भीतर में कल, डिटेल्स और एसएमएस को अनुसन्धान के दायरा में रखकर दोषी के उपर कार्रवाई नही हुइ तो सदभावना पार्टी कडा संघर्ष में जाने की चेतावनी भी दीया है ।
इससे पहले मिथिला राज्य संघर्ष समिति ने भी बजार में आया भ्वाईस टेष्ट को माग करते हुए जिला प्रशासन में ज्ञापनपत्र दिया था ।
रामानन्द चौक पर बम बिष्फोट का मुख्य योजना अर्जुन सिंह उर्फ मुकेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुका है । उन्होने बम बिष्फोट के कुछ ही देर में विभिन्न सञ्चारकर्मी को फोन करके जिम्मेवारी लिया था । सञ्चार उद्यमी अरुण कुमार सिघानिया की हत्या का जिम्मेवारी भी मुकेश चौधरी ने ही लिया था ।
मध्य क्षेत्र के डिआईजी ने बम बिष्फोट घटना में जो भी व्यक्ति संलग्न होगा उसके उपर कार्रवाई किया जाऐगा बताया है । बम बिष्फोट में महिला कालाकार रञ्जु झा, युवा समाजसेवी सुरेश उपाध्याय, युवा व्यवसायी दिपेन्द्र दास, झगरु दास और महन्थ विमलशरण दास को घटना स्थल में ही मौत हुआ था और करीब ३२ लोग घायल हुए थे ।

