Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे ट्राफिक कार्यालय व्दारा सचेतना कार्यक्रम

 

1904250_618865591522127_712863495_n 1557454_618863618188991_1218977579_n 1948031_618865194855500_390359820_nकैलास दास,जनकपुर, फाल्गुन २९ । जिल्ला ट्राफिक कार्यालय जनकपुर ने भव्य सचेतना कार्यक्रम का गुरुवार से आयोजना किया है । ट्राफिक प्रति जनचेतना उजगार कर दुर्घटना न्यूनिकरण के उद्देश्य से दो दिवसीय यह कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया है ।

धनुषा के प्रमुख जिल्ला अधिकारी हरिप्रसाद मैनाली ने कार्यक्रम का उद्घाटन ट्राफिक दुर्घटना के विभिन्न फोटो प्रदर्शन को किया है ।

इस अवसर पर “तपाईहरुको सुरक्षा हाम्रो सरोकार” मूल नारा सहित हुये दो दिवसीय सचेतना कार्यक्रम में जनचेतना मूलक बृहत रयाली प्रदर्शन भी किया गया है । जानकी मन्दिर से प्रारम्भ हुआ बृहत ¥याली में सहभागीओ ने प्लेकार्ड, ब्यानर एवं पर्चा पम्प्लेट सहित नगर का परिक्रमा भी किया है ।

यह भी पढें   तीन दिवसीय जनकपुर साहित्य महोत्सव जनकपुरधाम में शुरू

जानकी मन्दिर से प्रारम्भ रयाली शिव चौक, मिल्स एरिया, भानु चौक, जनक चौक, सुन चाँदी बजार होते हुए जानकी मन्दिर में पुनः आकर सभा मे परिणत हुआ था । कोण सभा में वक्ताओ ने ट्राफिक प्रहरी ने जनता को सवारी दुर्घटना सचेतना कर जान रक्षा के लिए किया गया प्रयास प्रशंसा के योग्य बताया था ।

धनुषा के प्रमुख जिल्ला अधिकारी हरिप्रसाद मैनाली ने इस प्रकार के सचेतना मूलक कार्यक्रम से जनता मे ट्राफिक प्रति जनचेतना फैलने और सडक दुर्घटना मे कमी आऐगा विश्वास व्यक्त किया था ।

नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष अनिल मिश्र ने ट्राफिक प्रहरी व्दारा जनकपुर में किया गया काम सराहनीय तो है परन्तु चालक अनुमति पत्र के नाम पर करते आ रहे जरिवाना न्यायसंगत  नही है । सहरी क्षेत्र के पहुँचवाले व्यक्ति को जरिवाना नही किया जाता है और ग्रामीण क्षेत्र के जनता को एक हजार तक जरिवाना कर अन्याय कर रहे आरोप लगया है ।

यह भी पढें   तीन दिवसीय जनकपुर साहित्य महोत्सव जनकपुरधाम में शुरू

जनकपुर अञ्चल प्रहरी कार्यालय के वरिष्ठ प्रहरी उपरिक्षक शिव लामिछाने की अध्यक्षता मे हुआ यह कार्यक्रम में जिल्ला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय के प्रमुख प्रहरी निरिक्षक राजन भेटवाल ने वर्ष के दो बार इस प्रकार जनचेतना मूलक कार्यक्रम करते आ रहे बताया है ।

उसी अवसर पर जनकपुर अञ्चल बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी, जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह, मध्य क्षेत्र का ट्राफिक प्रहरी कार्यालय का एसपी बिक्रम बहादुर राई और अमरचन्द्र अनिल ने भी अपना धारणा रखा था ।

यह भी पढें   तीन दिवसीय जनकपुर साहित्य महोत्सव जनकपुरधाम में शुरू

जनकपुर मे हुआ ट्राफिक दुर्घटना सम्बन्धी दो दिन का बृहत्त फोटो प्रर्दशन भी किया गया है । ट्राफिक सम्बन्धी समाचार को फ्लेक्स बोर्ड द्वारा प्रदर्शन भी किया है । बृहत्त रयाली मे बैण्ड सहित विभिन्न विद्यालय एवं क्याम्पस के छात्रछात्राओं भी सहभागी कराया गया था । उदघाटन कार्यक्रम मे धनुषा प्रहरी उपरिक्षक उत्तमराज सुवेदी, सशस्त्र प्रहरी उपरिक्षक सुवर्ण थापा मगर, नेपाली सेना का प्रमुख, विभिन्न क्षेत्र व्यक्ति, समाजसेवी, बृद्धिजिवि व्यापारी एवं सञ्चारकर्मीयों का उल्लेख्य संख्या मे उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *