चीनी राजदूत छेन सोङ्ग ने प्रधानमन्त्री प्रचंड से मुलाकात की
काठमांडू, २ माघ–
नेपाल के लिए चीनी राजदूत छेन सोङ्ग ने प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से आज शिष्टाचार भेंट की है ।
सोमवार की सुबह सिंहदरबार स्थित प्रधानमन्त्री कार्यालय में सोङ्ग ने मुलाकात की है । मुलाकात में उन्होंने नेपाल और चीन के बीच द्विपक्षीय सम्बन्ध और सहयोग को और भी मजबूत बनाने को लेकर संवाद की है । ये जाकारी प्रधानमन्त्री कार्यालय ने दी है ।
राजदूत सोङ्ग ने प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को चीन के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री की ओर से बधाई तथा नये वर्ष की शुभकामना सन्देश भी हस्तान्तरण किया है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने चीन सहयोग, सद्भाव और भातृत्व के लिए धन्यवाद देते हुए अपनी ओर से राष्ट्रपति सिचिन फिङ और प्रधानमन्त्री के सफलता और प्रगति के लिए शुभकामना व्यक्त की है ।

