पोखरा विमान दुर्घटनाः अभी भी ४ लोग लापता
काठमांडू, २ माघ–
पोखरा में रविवार को हुए विमान दुर्घटना में हालतक ६८ लोगों का शव मिल चुका है । ४ लोग अभी भी लापता हैं । उनकी तलाश जारी है । रविवार को काठमांडू से पोखरा के लिए उडेÞ यती एअरलाइन्स का विमान पुरानी पोखरा विमानस्थल के पीछे सेती खोंच में दुर्घटनाग्रस्त हो गई । विमान में चालक दल के ४ सहित ७२ लोग सवार थे ।
उद्धार में नेपाली सेना,नेपाल प्रहरी और शसस्त्र प्रहरी बल अपना काम कर रही है । उद्धार के लिए काम कर रहे सुरक्षाकर्मी के अनुसार रविवार की शाम ६३ और सोमवार की सुबह ५ शव बाहर निकाले जा चुके थे । अभी तक ६८ शव मिल चुके हैं बांकी ४ के अवस्था के बारे में पता लगाने की लगातार कोशिश की जा रही है । मिले ६८ शव में से २६ की पहचान हो चुकी है ।
जिनका शव मिल गया है उसे पोस्टमार्टम के लिए पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में रखा गया है ।

