रास्वपा द्वारा केन्द्रीय समिति बैठक आह्वान, मन्त्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के लिए निर्देशन
काठमांडू, २ फरवरी । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने आकस्मिक पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक आह्वान किया है । बैठक आज अपरान्ह ४ बजे पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में है । बैठम में पार्टी की ओर से सरकार में शामील मन्त्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के लिए कहा गया है ।
रास्वपा की ओर से डोल प्रसाद अर्याल, शिशिर खनाल, डा. तोसिमा कार्की सरकार में हैं । पार्टी सभापति भी रहे रवी लामिछाने गृहमन्त्री सहित सरकार में शामील थे । लेकिन नागरिकता विवाद में सर्वोच्च अदालत की फैसला के कारण उनका सांसद् पद और मन्त्री पद दोनों चला गया है । पुनः नागरिकता प्राप्ति के बाद लामिछाने ने पुनः गृह मन्त्रालय पर दावा किया है । चेतावनी है कि अगर गृह मन्त्रालय नहीं मिलता है तो रास्वपा सरकार से बाहर हो जाएगी । लेकिन प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड इसके लिए तैयार ना होने के कारण सत्ताधारी गठबंधन में संकट में है ।
ऐसी ही पृष्ठभूमि में रास्वपा ने पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक आह्वान किया है । इससे पहले पार्टी सभापति रवी लामिछाने ने कहा है कि उनकी मौनता सिर्फ आज तक के लिए है । अपने सामाजिक संजाल में लिखत हुए लामिछाने ने कहा है कि वह अभिमन्यू नहीं हैं ।

