सांसद् अरुण कुमार चौधरी गिरफ्तार

काठमांडू, २ फरवरी । कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित सांसद् अरुण कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । टैक्टर में आगे लगाने के जुल्म में चौधरी को अदालत ने कारवाही करने के लिए फैसला किया था । लेकिन कारवाही भुंगतने से पहले ही चौधरी नागरिक उन्मुक्ति पार्टी से चुनाव में सहभागी होकर निर्वाचित हो गए थे ।
घटना वि.सं. २०६६ भाद्र ३ गते की है । कैलाली जिला गोरांग से पत्थर लेकर टैक्टर लम्की की ओर से जा रही थी । उसी समय टैक्टर में आग लगी थी । घटना में पर्शराम चौधरी, अरुण कुमार चौधरी और वीरबहादुर चौधरी की सहभागिता रही थी । टैक्टर मालिक महादेव बजगाई ने उन लोगों के विरुद्ध ८ लाख ७५ हजार क्षतिपुर्ति दावी के साथ मुद्दा दायर किया था । जिला अदालत कैलाली ने उनको दाषी मानते हुए ६ महीना कैद और ८ लाख १९ हजार जुरमाना के लिए फैसला किया था ।
कोहलपुर में गिरफ्तार चौधरी को जिला अदालत कैलाली ले जा रहा है । पुलिस का कहना है कि अदालती फैसला कार्यान्वयन के लिए उनको गिरफ्तार किया गया है ।

