Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश सरकार के मन्त्रीमण्डल में विस्तार

 

काठमांडू, २१ माघ –

मधेश प्रदेश सरकार के मन्त्रीमण्डल का बिस्तार किया गया है । शुक्रवार को ६ मन्त्री और ३ राज्यमन्त्री ने शपथ ग्रहण किया है । प्रदेश प्रमुख हरिशंकर मिश्र के समक्ष शुक्रवार को मंत्रियों ने पद तथा गोपनियता की शपथ ली है ।
नए मंत्रियों में सत्ता गठबन्धन एमाले, जनता समाजवादी पार्टी और जनमत पार्टी के मन्त्री शामिल हैं । लेकिन सत्तारुढ़ दल माओवादी केन्द्र ने मन्त्री पद अस्वीकार कर दिया है । माओवादी ने अपनी ओर से दो मन्त्री मांगे लेकिन केवल एक मंत्री दिया गया जिसके कारण वो सरकार में शामिल नहीं हुई है ।
मंत्रियों में सुरिताकुमारी साह को (समाजिक विकास), शत्रुधन प्रसाद सिंह कोइरी को ( गृह तथा सञ्चार),सिंहासन कलबार को ( खानेपानी तथा उर्जा विकास),राजकुमार लेखी को ( कानून न्याय तथा प्रदेश सभा मामिला), मोहम्मद जयद आलम को (महिला बालबालिका,युवा तथा खेलकूद) ,शेख अबुल कलाम आजाद को (राज्यमन्त्री (सामाजिक बिकास),केशब राय को (राज्यमन्त्री) (गृह तथा संचार),संजयकुमार यादव को (राज्यमन्त्री (भुमि व्यवस्था कृषि तथा सहकारी) दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *