सीएनआई कोशी महोत्सव का शुभारंभ , पूर्व पीएम ने किया उद्घाटन
हिमालिनी प्रतिनिधी मोरंग नेपाल । प्रदेश 1 के बिराटनगर में दस दिवसीय सीएनआई कोशी महोत्सव का उद्घाटन नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री व नेकपा एमाले अध्यक्ष प्रमुख अतिथि केपी शर्मा ओली ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर उन्होंने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया । इस अवसर पर प्रदेश 1 का मुख्यमंत्री हिक्मत कार्की , संघीय सरकार का वाणिज्य आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी , महिला बाल बालिका मंत्री भगवती चौधरी ,नेपाल उद्योग वाणिज्य परिसंघ का केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल , बिराटनगर महानगरपालिका का मेयर नागेश कोइराला , सीएनआई प्रदेश 1 का अध्यक्ष भीम घिमिरे , सांसद ऋषिकेश पोखरेल , योगेंद्र मंडल व अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रबुद्धजन , उद्योगी व्यपारी मौजूद थे ।इससे पूर्व बेंड पार्टी के साथ पूर्व बिभिन्न जात जाती का झांकी निकाला गया । उद्घाटन समारोह में ही आयोजक संस्था का सलाहकार महेश जाजू के अलावा सशांक बंसल , एक्सपो संयोजक राजेन्द्र राठी , सह संयोजक गिरिजा शारडा साकेत राठी , पुनीत पौडेल सीएनआई उपाध्यक्ष नवल किशोर काबरा , कोषाध्यक्ष गिरीश लुनिया , देबेन्द्र गुप्ता , सुशील जोशी मौजूद थे । कार्यक्रम में सीएनआई प्रदेश 1 अध्यक्ष भीम घिमिरे ने सरकार के गलत नीति बैंक ब्याज दर में बढ़ोतरी के कारण दर्जनों उद्योगी व्यपारी द्वारा आत्म हत्या किए जाने जैसा दुःखद घटना पर सभी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए चंदा आतंक ,बिजली लोड सेंडिंग पर प्रकाश डाल इसका समाधान के ओर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया।







