Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल को हर क्षेत्र में कर रहा सहयोग : भारतीय राजदूत

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत नेपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेय जल, उर्जा, परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है। उपयुक्त बातें राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नेपाल भारत मैत्री युवा केन्द्रीय कार्यालयद्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में कही। आगे उन्होंने कहा कि भारत तथा नेपाल भले ही दो राष्ट्र हैं, लेकिन दोनों देशों में सांस्कृतिक समानता हैं। रामायण काल से ही दोनो देशों के बीच रोटी बेटी का संबंध है जो आज तक कायमहैं। अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व मंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के सह महा मंत्री महेंद्र यादव ने कहा कि नेपाल के मधेश केभूभाग का लगाव भारत से अधिक हैं। इसलिए भारत को मधेश को विकास के लिए बिशेष पहल करना चाहिए। कार्यक्रम में बिधायक किरण कुमारी साह, शेष नारायण यादव, पूर्व बिधायक लोसपा धनुषा जिला अध्यक्ष परमेश्वर साह, जनकपुरधाम बृहत्तर विकास क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी, भारतीय दूतावास के प्रोजेक्ट विभाग के करूण बंशल, भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार, बाणिज्य दूत शैलेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com