Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैदेशिक रोजगारी के कारण कृर्षि और उद्योग धारासायी : पूर्व राजदूत मिश्र

 

DSC00671कैलास दास, जनकपुर, चैत्र ८ । एम्नेष्टी ईन्टरनेशनल नेपाल के आयोजना में जनकपुर में तीन दिने आठवाँ राष्ट्रिय युवा भेला शनिवार से प्रारम्भ हुआ है ।
एम्नेष्टी का ५३ युवा समूह का युवा भेला में ‘बढ्दो बैदेशिक रोजगारी और शोषण’ विषय का अन्तरसम्वाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । कार्यक्रम में सहभागीयों ने युवा शक्ती विदैशिक रोजगारी के लिए पलायन होने के कारण मुल्क के विकास में अवरोध आया दावी की है । स्वदेश में रोजगारी के अवसर सृजना करने के लिए विशेष पहल की आवश्यकता रही सभी ने जोड भी दिया । उद्योग को धारासायी से बचाने के लिए उद्योग सम्बन्धी राष्ट्रिय नीति आवश्यक है । राष्ट्रिय नीति नही होने के कारण धारासायी हो रहा सहभागी सभी ने बाताया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 जून 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम में पूर्व राजदूत एवं अर्थशास्त्री सूर्यनाथ मिश्र ने कहा बैदेशिक रोजगार ने मुल्क के कूल अर्थतन्त्र में २३ प्रतिशत योगदान देने के बाद भी व्यवस्थित नही होना अभिशाप कहा जाऐगा । उन्होने यह भी कहा कि बैदेशिक रोजगार में युवाओं को आकर्षण बढने से मुल्क में कृषि एवं औद्योगिक उत्पादन में व्यापक कमी आया है । नेपाल कृषि प्रधान देश होते हुए भी यहाँ के युवक वैदेशिक रोजगारी में जाने के बाद विदेश से कृषि लाना पड रहा इससे ज्यादा दुःख क्या हो सकता है । बैदेशिक रोजगारी में जानेवाला गावँ का दलाल से लेकर बैदेशिक रोजगार कम्पनी तक ठगी कर रहा उन्होने कहा ।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

कार्यक्रम एमाले की नेत्री रामकुमारी झाक्री ने अभी युवाओं में क्षमता एवं योग्यता के विकास आवश्यक है और योग्य व्यक्ति के कदर स्वदेश तथा विदेश में भी होता है । राजनीतिक स्थिरता, अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप, अत्याधिक यूनियनबाजी का कारण यहाँ का बहुत सारे कारखाना ध्वस्त हो चुका है जैसे आप जनकपुर चुरोट कारखाना को ले सकते है उन्होने कही ।

साहित्यकार कृष्ण धारावासी ने कहा बैदेशिक रोजगार सम्बन्धी नीति कमजोर होने के कारण रोजगार मे जानेवाला  ठगी के शिकार हो रहे है । देश के दीर्घकालीन हित के लिए बैेदशिक रोजगार को बन्द करना होगा । कृषि प्रधान देश होने के बाद भी दक्ष युवा विदेश पलायन होने के कारण कृषि जन्य उत्पादन विदेश से आयत करने की आवश्यकता अत्यधिक दुःख की बात है उन्होने कहा ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण – 6

पूर्व नेपाल सुन्दरी मालविका सुब्बा ने बैदेशिक रोजगार में जाने समय से विदेश में काम करने वाला जगह को अनुगमन आवश्यक है । बैदेशिक रोजगार के लाभ ज्यादा लिने के लिए प्राविधिक शिक्षा में जोड देने की आवश्यकता है उन्होने कही ।

एमनेष्टि ईन्टरनेशनल नेपाल का अध्यक्ष शम्भु ठाकुर के अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम में संयोजक संस्थाका सल्लाहकार एवं पत्रकार कृष्ण कडेल किया था । कार्यक्रम मे सहभागी युवा युवती ने बैदेशिक रोजगार तथा शोषण का विषय में अतिथिके साथ प्रश्न भी किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed