Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टर्की भूकंप… मरने वालों की संख्या २३ हजार से ज्यादा

 

काठमांडू, २८ माघ –

 

टर्की और सिरिया में भूकम्प के बाद राहत और उद्धार कार्य जारी है । विश्वभर के राहत एजेन्सी दोनों देश में राहत कार्य में संलग्न हैं । घायलों का अस्पताल में उपचार हो रहा है । यद्यपि मृतकों की सङ्ख्या लगातार बढ़ रही है ।
हाल तक भूकम्प में मृत्यु होने वालों की संख्या लगभग २४ हजार पहुँच गई है । जिसमें टर्की में सिर्फ २०हजार ३१८ मौत हो चुकी है जबकि ८० हजार से ज्यादा लोग घायल हैं । दूसरी ओर सिरिया में मृत्यु होने वालों की संख्या ३ हजार ५१३ हो चुकी है । मौसम खराब होने के कारण से राहत और उद्धार कार्य में बहुत कठिनाई आ रही है । लगातार हिमपात हो रही है । इसी बीच टर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोगान और सिरियाली राष्ट्रपति बसर अल असद ने भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया है । अर्दोगान ने सोमवार को भूकम्प के बाद सरकार द्वारा राहत के काम में अपेक्षित तीव्रता नहीं दे सके हैं इसे भी स्वीकार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com