Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटल ने ३ स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मान किया

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज स्थित रहा नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटलद्वारा आयुर्वेद औषधि व्यवसायी तथा ३ स्वास्थ्यकर्मियों को माघ २८ गते शनिवार को सम्मान किया गया है ।

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.– १० आर्दशनगर चौक स्थित रहा नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटल ने अपनी परिसर में नेपाल आयुर्वेद औषधि व्यवसायी संघ तथा नेपाल आयुर्वेद स्वास्थ्यकर्मी समाज के पाँचवींं महाधिवेशन÷राष्ट्रीय अधिवेशन से केन्द्रीय कार्य समिति में चयन हुये आयुर्वेद औषधी व्यवसायी और स्वास्थ्यकर्मियो को सम्मान किया है ।

वह कार्यक्रम में नेपाल आयुर्वेद व्यवसायी संघ के सह–कोषाध्यक्ष एवं नारायणी आयुर्वेद फार्मा के वेद व्यास सुवेदी, केन्द्रीय सदस्य एवं प्रदेश संयोजक फेमिली आयुर्वेद के गिरीराज शर्मा भट्टराई और केन्द्रीय सदस्य एवं मनकामना आयुर्वेद फार्मा के लक्ष्य बहादुर विक को सम्मान किया गया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 मई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटल के अध्यक्ष एवं संविधान सभा सदस्य मैकुलाल वाल्मिकी, नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटल के प्रमुख प्रशासकिय अधिकृत प्रभाकर मिश्र, निर्देशक डा. शिवराज सुवेदी लगायत लोगों ने निर्वाचित पदाधिकारी तथा सदस्यों को खादा लगाकर सम्मान किये थे ।

सम्मान कार्यक्रम के साथ–साथ ही नेपाल में आयुर्वेद चिकित्सा सेवा और आयुर्वेद शिक्षा की विकास और विस्तार के बारे में अन्तरक्रिया कार्यक्रम समेत हुआ था । वह अन्तरक्रिया कार्यक्रम में सहभागियों ने नेपाल में आयुर्वेद उपचार पद्धति प्रति आम नागरिकों की विश्वास बढते गई है बताया गया ।

नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटल के अध्यक्ष मैकुलाल वाल्मिकी ने नेपालगन्ज में उच्च गुणस्तरीय सेवा और शिक्षा प्रदान करने की उद्देश्य से ही नेपालगन्ज हेल्थ क्याम्पस ने आयुर्वेद में अपनी ध्यान केन्द्रित की है बताया ।

यह भी पढें   सागर ढ़काल ने ली रास्वपा सचिवालय सदस्य पद की शपथ

इसी तरह नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटल के निर्देशक डा. शिवराज सुवेदी ने कहा आयुर्वेद क्षेत्र में गुणस्तरीय शिक्षा और गुणस्तरीय जनशंक्ति की आवश्यकता बढते गई है बताया । आयुर्वेद क्षेत्र में काम करते आ रहे व्यक्तियों के बीच में सहकार्य से नेपाल में शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में थप सफलता हासिल कर सका जाता है बताया ।

अइसे ही केन्द्रीय सदस्य एवं प्रदेश संयोजक गिरीराज शर्मा भट्टराई ने अपनी बिचारों में कहा विगत में महीनों में २० हजार रुपैया की भी दवाई नही बिकती थी उस अवस्था से गजरकर अभी के समय में आयुर्वेद ने अच्छी प्रगति की है बताया । नेपालगन्ज में १५ शैया की आयुर्वेद अस्पताल खुलना आयुर्वेद क्षेत्र के लिये ज्यादा खुशी की बात है बताया । नेपाल में निजी क्षेत्र के आयुर्वेद में आर्कषण और लगानी बढने से इस की भविष्य और अच्छी होती गई है संकेत की गिरीराज शर्मा भट्टराई ने बताया ।

यह भी पढें   राग और ताल की सुरमयी संध्या: नए अभिभावकों के स्वागत में सजा सांस्कृतिक मंच

इसी तरह वह सम्मान कार्यक्रम में बाँके जिला आयुर्वेद कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख डा. अनील कुमार चौधरी, नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटल के डा. मनोज कुमार यादव, कौशिल्या अस्पताल के संचालक राम प्रसाद न्यौपाने, नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटल के लेखा तथा व्यवस्थापन प्रमुख प्रशासक प्रिन्सी मिश्र, पदमा थापा, एच.ए.आयुर्वेद सञ्जिव चौधरी लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी । सम्मान तथा अन्तरक्रिया कार्यक्रम कें सहभागियों को नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हस्पिटल के लेखा तथा व्यवस्थापन प्रमुख प्रिन्सी मिश्र ने स्वागत की थी ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *