सत्ता स्वार्थ के कारण राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय गौरव में कोई आँच नहीं आएगा – केपी शर्मा ओली
काठमांडू ३ फागुन —
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि सत्ता स्वार्थ के कारण राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय गौरव में कोई आँच नहीं आएगा । अनेरास्ववियु के २३ वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उनहोंने कहा कि एमाले द्वारा ली गई नीति को अनेरास्ववियु को अपने कँधे पर ले सकने में सक्षम होना होगा ।
उन्होंने कहा कि –‘हम इस देश के सन्तति हैं, हमें ही अपनी मातृभूमि की रक्षा करनी है । मातृभूमि की स्वाधीनता को बचाए रखना है और इसमें भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रीय गौरव और स्वाभिमान का संक्षिप्त नाम ही एमाले है, एमाले मात्र इसका प्रतिनिधि है,’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम सत्ता स्वार्थ के लिए राष्ट्रीयता, राष्ट्रीय अखण्डता और राष्ट्रीय स्वतन्त्रता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को हटाकर किसी भी तरह के स्वार्थ में नहीं लग सकते हैं ।’

