तत्काल गृहमंत्री की नियुक्त करें –ज्ञानबहादुर शाही
काठमांडू, ३ फागुन –
राप्रपा के सांसद ज्ञानबहादुर शाही ने तत्काल गृहमंत्री नियुक्त करने की मांग की है । बुधवार प्रतिनिधि सभा के शून्य समय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में लूटतंत्र हाबी हो रहा है । इसलिए जितनी जल्दी हो गृहमंत्री की नियुक्ति करें । उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा है कि इस देश में नेपाल सरकार के गृहमंत्रालय का संयन्त्र है लेकिन फिर गृहमंत्री क्यों खाली है ?
उन्होंने सभी मंत्रालय प्रधानमंत्री के स्वयं रखने पर भी आक्रोश व्यक्त किया है । अपने आक्रोश को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सभी मंत्रालय प्रधानमंत्री को ही रखना है तो दूसरे मंत्रालय क्यों बनाए गए ? सभी मंत्रालय प्रधानमंत्री को दे दिए जाए और बांकी को खाली करवा लें और क्या हो गया न ।
पूरे देश में लूटतंत्र हाबी है । यहाँ तक कि प्रधानमंत्री निवास के नजदीक भी लूटपाट होती है । करोड़ों लगानी लगाने वाले व्यवसायी दिन दहाड़े लूटे जा रहे हैं । लोकतंत्र के नाम पर लूटपाट करने नहीं मिलेगा इसलिए तत्काल गृहमंत्री की नियुक्ति करें ।


