अनेरास्ववियु के केन्द्रीय अध्यक्ष में समिक बडाल विजयी
काठमांडू, ५फागुन –
नेकपा एमाले निकट अखिल नेपाल स्वतन्त्र विद्यार्थी युनियन (अनेरास्ववियु) के केन्द्रीय अध्यक्ष में समिक बडाल विजयी हुए हैं । बीति रात हुए निर्वाचन से निवर्तमान महासचिव बडाल अध्यक्ष में विजयी हुए हैं ।
इसी तरह उपाध्यक्ष में गोविन्द गिरी, धर्म गिरी, नारायण घर्ती और मर्यादा विष्ट निर्वाचित हुए है तथा महासचिव में नरेश रोकाया निर्वाचित हुए हैं । मत परिणाम अनुसार सचिव में सञ्जीव धिताल, सुजन कडरिया, प्रकाश पौडेल, दिपेश प्रसाई, अञ्जना शिवाकोटी, आरती भट्टराई और वितिता काफ्ले निर्वाचित हुए हैं ।
इसी तरह कोषाध्यक्ष में संगम अर्याल निर्वाचित हुए हैं । नए नेतृत्व की औपचारिक घोषणा होना अभी बांकी है । विद्युतीय मशीन द्वारा हुए इस मतदान में १ हजार ५१७ मत गिरा है ।
१ सौ ९९ केन्द्रीय सदस्य और तीन आयोग की भी आज ही नेतृत्व घोषणा होगी ।

