जोगबनी में महाशिवरात्रि पर निकला भब्य बारात , शिव पार्वती विवाह पर उमड़े श्रद्धालु

माला मिश्रा जोगबनी अररिया (सीमा क्षेत्र) । सीमावर्ती शहर जोगबनी के रेलवे शिवालय मंदिर में 75 वे वर्ष के शुभ अवसर पर महाशिवरात्रि के मौके पर हीरक जयंती के रूप में भब्य रूप से पूजा के साथ श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया । इस मौके पर मंदिर को भब्य रूप से सजाया गया था , कई तोरणद्वार व पंडाल लगाए गए थे । लाइटिंग का भी भव्य व्यववस्था किया गया था । इस मौके पर रेलवे शिवालय मंदिर से गाजा बाजा के साथ भब्य बारात निकला जो शहर के विभिन्न शम्भू शिवालय सहित बिभन्न शिव मंदिर का परिक्रमा किया । बारात में दर्जनों घोड़ सवार व कई आकर्षक झांकी , बैड बाजा शामिल थे । सभी दवादस ज्योतिलिंग झांकी में शामिल थे जो आकर्षक का केंद्र रहा । शहर के प्रबुद्धजन साथ साथ चल रहे थे । बारात में महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इस दौरान शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा । बूढ़े , बच्चे , महिलाएं सभी शिव भक्ति में झूमते नजर आए । बारात का स्वागत के लिए रेलवे यार्ड में भब्य व्यवस्था किया गया था । पंडित पवन झा , आमोल झा ने बताया इस शुभ अवसर पर चौबीस घंटा का संकीर्तन का आयोजन किया गया है । सुवह से मंदिर में श्रद्धालु का पहुचना जारी है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में किमी आनन्द के नेतृत्व में दर्जनों स्वयंसेवक के अलावा दर्जनों प्रबुद्धजन सक्रिय रूप से सेवा दे रहे थे । सुरक्षा में रेल पुलिस व विहार पुलिस के अलावा आरपीएफ बल सक्रिय दिखे ।
वही रेलवे यार्ड से निकाली गई भोलेनाथ की बारात शोभायात्रा जोगबनी थाना परिसर स्थित शिवालय मंदिर की परिक्रमा कर वापस लौट गई तथा नेताजी चौक स्थित शिव शम्भु शिवालय मंदिर में आकर समाप्त हो गई. वही शिव शंभु शिवालय मंदिर में भव्य तरीके से शिव पार्वती के विवाह का आयोजन किया गया. जिसके बाद भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया ।
सामाजिक कार्यकर्ता किमी आनन्द ने बताया महाशिवरात्रि के मौके पर जोगबनी में भब्य बारात नही निकलती थी । इस बार पहिल प्रयास किया गया है । उन्होंने बताया कि घोड़ सवार , बिभन्न झांकी , शहर में तोरणद्वार व भब्य बारात निकालने पर शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा । उन्होंने बारात में शामिल सभी श्रदालुओ के प्रति आभार जताया । उन्होंने बारात शांतिपूर्ण ढंग से नगर परिक्रमा के लिए स्थानीय प्रशासन का भी आभार जताया ।







