अरुण कुमार चौधरी आज कैद मुक्त होंगे
काठमांडू, ७ फागुन –
प्रतिनिधि सभा सदस्य तथा नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के सचेतक अरुण कुमार चौधरी आज कैद से मुक्त होंगे । प्रजातन्त्र दिवस के अवसर में राष्ट्रपति द्वारा कैद माफी पाए चौधरी आज छुटने वाला है ।
कैलाली कारागार में रहने वाले चौधरी जिला प्रशासन कार्यालय से आज ही आवश्यक प्रक्रिया पूरा करके छुटने की बात कारागार प्रशासन ने जानकारी दी है ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने प्रजातन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में ३९५ कैदियों की सजा को माफ किया है । प्रतिनिधि सभा सदस्य तथा नागरिक उन्मुक्ति के सचेतक चौधरी के माफी के लिए माघ २० गते जिला अदालत कैलाली में पेश किया गया था । उन्हें ९ वर्ष पहले आग लगाने के मुद्दें को लेकर जिला अदालत ने दोषी करार दिया था । कैलाली क्षेत्र नम्बर २ से प्रतिनिधि सभा सदस्य में निर्वाचित चौधरी अदालत के फरार सूची में थे ।
सांसद चौधरी ट्याक्टर में आग लगाने के कसुर में जिला अदालत कैलाली ने ६ महिना कैद की सजा दी थी जिसे भुक्तान नहीं कर चौधरी फरार की सूची में थे ।


