टर्की में फिर आया भूकंप, तीन की मृत्यु,६८० से ज्यादा लोग घायल
काठमांडू, ९ फागुन –
एक बार फिर टर्की में शक्तिशाली भूकंप आया है । सिरिया सीमा से जुडेÞ देश के दक्षिणी क्षेत्रों में सोमवार की रात ६.४ तीव्रता का भूकंप आया है ।
अन्तराष्ट्रीय संचार माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार इसबार के भूकंप में तीन लोगों की मृत्यु हुई है । भूकंप का प्रभाव सिरिया पर भी पड़ा है । दोनों देश को मिलाकर ६८० से ज्यादा लोग घायल हैं ।
इससे पहले ६ फरवरी को आए भूकंप में तुर्की और सीरिया में ४४,००० से अधिक लोगों की मौत हो गई थी ।
इस ताजा भूकंप के झटके सीरिया, मिस्र और लेबनान में भी महसूस किए गए ।

