Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार दल की बैठक समाप्तः राष्ट्रपति की उम्मीदवारी को लेकर पुनः ५ बजे बैठक होगी

 

काठमांडू, १२ फागुन –

 

 

 

 

 

 

प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में गठबन्धन में रहे चार दल की बैठक समाप्त हो गई है । शाम ५ बजे एक बार फिर से बैठने की सहमति को लेकर ही अभी की यह बैठक समाप्त हुई है ।
शुक्रवार की सुबह प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में करीब चार घण्टें तक चली बैठक एकबार फिर से शाम ५ बजे बैठक पुनः होगी और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी है ।
बैठक में सहभागी एक नेता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बालुवाटार में नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी, जसपा के शीर्ष नेताओं की सहभागिता थी । उन्होंने यह भी बताया कि शाम में ५ बजे होने वाली बैठक से पहले एक बार सभी नेता अपने अपने दलों से आन्तरिक बातचीत कर लें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *