Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने पर आठ दलों की सहमति

 

काठमांडू।

 

आठ दलों ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करने पर सहमति व्यक्त की है।नेकपा माओवादी केन्द्र  के उप महासचिव जनार्दन शर्मा ने  बताया कि शुक्रवार शाम बलुवाटार में हुई बैठक में सभी आठ दलों ने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने पर सहमति जताई.

प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में   नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी, जसपा नेपाल, राष्ट्रिय जनमोर्चा, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, लोसपा और जनमत पार्टी ने हिस्सा लिया. बैठक में मौजूद सभी आठ दलों ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ द्वारा लाए गए प्रस्ताव का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘आज की बैठक में प्रधानमंत्री एक प्रस्ताव लेकर आए कि संसद में सबसे बड़ी पार्टी से राष्ट्रपति बनाना उचित होगा. सभी आठ दलों ने उस प्रस्ताव का समर्थन किया।

यह भी पढें   महोतरी जिला में डूबकर चार बालिका की मृत्यु

उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सत्ता के बंटवारे के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *