Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री आज गोरखा जाऐंगे

 

काठमांडू, १४ फागुन

 

 

 

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज गोरखा जाऐंगे ।गोरखा में हो रहे २ कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए प्रधानमंत्री प्रचण्ड आज गोरखा जाने वाले हैं ।
पहले वो दिलबहादुर रम्तेल की स्मृति सभा, ‘सहिद’ परिवार के सम्मान का कार्यक्रम है उसमें शरीक होने के लिए बारपाक सुलिकोट जाऐंगे और उसके बाद मतदाता तथा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पालुङटार जाऐंगे ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज ११ बजे बारपाक सुलिकोट गाँवपालिका पहुँचेंगे ।
गत मंसिर ४ में हुए चुनाव में प्रचण्ड गोरखा २ से प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे ।
निर्वाचित होने के बाद से अपनी कार्यव्यस्तता के कारण अपने मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए वो गाँव गाँव नहीं जा पाए थे । इसलिए उन्होंने इसबार अपने मतदाताओं तथा कार्यकत्र्ताओं से मिलने का कार्यक्रम बनाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com