Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री द्वारा आगामी आर्थिक वर्ष के बजट में खेलकूद क्षेत्र में बजट बढ़ाने की घोषणा

 

काठमांडू, १७ फागुन –

 

 

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने आगामी आर्थिक वर्ष के बजट में खेलकूद क्षेत्र में बजट बढ़ाने की घोषणा की है ।
मंगलवार ललितपुर के च्यासल रंगशाला का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ये बात कही । प्रधानमन्त्री दाहाल ने कहा कि खेलकूद क्षेत्र समाज को अनुशासित करेगा तथा मर्यादा और संस्कृति को स्थापित करने के लिए भी खेल क्षेत्र महत्वपूर्ण है ।
खेलकूद से राजनीतिक, कुटनीतिक और भाइचारा आदि के सम्बन्धों का भी विकास होगा । उन्होंने सरकार की ओर से देश के सभी प्रदेशों में, सभी पालिकाओं में भी खेल पूर्वाधार निर्माण करने की नीति,योजना और कार्यक्रम बनाने की चर्चा की ।
उन्होंने कहा कि ‘अभी नेपाल सरकार की ओर से देश के सभी प्रदेशों में, सभी पालिकाओं में भी खेल पूर्वाधार निर्माण करने के सन्दर्भ में हमने नीति, योजना और कार्यक्रम बनाया है । आने वाले दिन में इस क्षेत्र को हम जितना सबल बना सकेंगे, जितना संस्थागत और विकसित कर सकेंगे उतना ही हमारे समाज में अनुशासन, मर्यादा और संस्कृति स्थापित होंगे और राष्ट्र भी सबल रुप से आगे बढ़ेगा । विगत के बजट में इस क्षेत्र के लिए बजट व्यवस्था बहुत कम की गई है लेकिन आने वाले बजट में इस क्षेत्र के लिए पहले से ज्यादा गुणात्मक रुप से ज्यादा बजट रखने की प्रतिवद्धता व्यक्त करता हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com