Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन–२ में उपनिर्वाचन के लिए १८ दल दर्ता

 

काठमांडू, १७ फागुन –

 

निर्वाचन आयोग के अनुसार चितवन क्षेत्र नम्बर २ में होने वाले उपनिर्वाचन के लिए १८ दल दर्ता हुई है ।
आगामी वैशाख २ गते को होने वाले उपनिर्वाचन के लिए आयोग ने फागुन १० गते से लेकर १६ गते तक दल दर्ता कराने की समय सीमा तय कथि ी । निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम शर्मा पौडेल ने जानकारी दी है कि एक सप्ताह की समय सीमा में १८ दल दर्ता हुई है ।
नेकपा एमाले, नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने दल दर्ता की है ।
इसी तरह नेपाल मजदूर किसान पार्टी (नेमकिपा), राष्ट्रीय जनमोर्चा, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, हाम्रो नेपाली पार्टी, नेपाली कांग्रेस (बीपी) मंगोल नेसनल अर्गनाइजेसन, राष्ट्रीय नागरिक पार्टी, राष्ट्रीय जनमुक्ति, नेकपा माओवादी समाजवादी, पुनर्जागरण पार्टी, मौलिक जरोकिलो, राष्ट्रीय मुक्ति आन्दोलन और जय जनमुक्ति पार्टी ने भी दल दर्ता करवाई है ।
गत मंसिर ४ को हुई प्रतिनिधि सभा निर्वाचन में चितवन क्षेत्र नम्बर २ से रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित हुए थे । लेकिन गत माघ १३ गते रवि के सांसद पद को सर्वोच्च अदालत ने खारिज कर दिया । रवि ने अमेरिकी नागरिकता त्यागने के बाद नेपाली नागरिकता को पुनः प्राप्त करने के लिए कानून अनुसार प्रक्रिया पूरा नहीं किया था ।इसलिए सर्वोच्च ने उनका सांसद पद खारिज कर दिया । १५ माघ में उन्होंने पुनः नेपाली नागरिकता का प्रमाणपत्र लिया था ।
६ महिना से ज्यादा कार्यकाल में रहे सांसद के पद रिक्त होने पर उपनिर्वाचन करने की व्यवस्था है । इसके अनुसार आगामी वैशाख २ गते चितवन २ में उपनिर्वाचन होने वाली है । निर्वाचन आयोग की तालिका अनुसार आगामी चैत २० गते उम्मीदवारी दर्ता कराने का कार्यक्रम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *