Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शुक्रवार को बिराटनगर में होली के उपलक्ष्य में निकलेगा होली अलबेला बारात

 

 

माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी 3 मार्च को बिराटनगर में होली अलबेला बारात निकाली जाएगी । बारात ट्राफिक चौक के बोहरा गोला बिभन्न झांकी , गाजा बाजा के साथ निकलेगा जो मेन बाजार होते गोलछा हाउस पहुचेगी । गोलछा हाउस में बारात का भब्य स्वागत किया जाएगा । भब्य पंडाल व लाइटिंग की व्यवस्था किया गया है । कार्यक्रम संयोजक पवन पंकज पारख ने बताया कार्यक्रम का तैयारी पूरी कर ली गई है । आयोजक मारवाडी युवा मंच का अध्यक्ष जय शर्मा , महासचिव मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक हरि सिंह उषा देवी दुगड च्यारिटेबल ट्रस्ट है ।
मारवाडी युवा मंच का निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष क्रमशः शिवरतन जोशी , राजेश लखोटिया ने बताया होली के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है दूसरे दिन 4 मार्च को संध्या के समय जैन तेरापंथ भवन में महामूर्ख सम्मेलन , स्वांग फेशन शो , सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया है । इस मौके पर कपिल जांगिड , कोमल कनवार का सांगीतिक प्रस्तुति होगा । कर्यक्रम का विशिष्ट सहयोगी दीनबंधु गोयल , चम्पालाल राठी , महाबीर सिंह संचेती है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह इस्तीफा दें – हर्क साम्पाङ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *