Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दूध के मूल्य में प्रतिलीटर १० रुपया बढ़ोतरी

 

काठमांडू, २० फागुन —

 

 

 

सरकार ने दूध का मूल्य प्रतिलिटर १० रुपया बढ़ाया है । शुक्रवार को हुई मन्त्रिपरिषद् की बैठक में दूध का मूल्य प्रतिलिटर १० बढ़या गया है । एक मंत्री ने जानकारी दी है कि किसान को दूध के न्यूनतम मूल्य प्रतिलिटर ५६ रुपया ४० पैसा मिलता था जो अब बढ़कर ६५ रुपया ५० पैसा बनाने का निर्णय किया गया है ।
‘किसानों द्वारा बार बार यह शिकायत की जा रही थी कि दूध का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल पा रहा है । किसान के हित को ध्यान में रखकर दूध का न्यूनतम मूल्य निर्धारण किया गया है । इसका भार सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ेगा । अब उपभोक्ताओं को दूध का मूल्य कमती में प्रतिलिटर १० रुपया बढ़ा कर देना होगा । सरकारी स्वामित्व के डीडीसी ने हाल ही में फैट निकाले हुए निले पैकेट का दूध प्रतिलिटर ८६ रुपया में बिक्री करती आई र्ह । अब दूध को मूल्य ९६ रुपया से ज्यादा हो जाएगा । दूध का मूल्य बढ़ने के साथ ही दुग्धजन्य अन्य वस्तु दही, पनीर, घीआदि के मूल्यों में भी वृद्धि होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *