Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामचन्द्र पौडेल पहुँचे (रास्वपा) के केन्द्रीय कार्यालय

 

काठमांडू, २० फागुन —

 

 

 

 

नेपाली कांग्रेस के नेता राष्ट्रपति निर्वाचन में मत मांगने के लिए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के केन्द्रीय कार्यालय पहुँचे थे । कांग्रेस और माओवादी केन्द्र सहित आठ दलीय गठबन्धन से राष्ट्रपति के साझा उम्मीदवार रामचन्द्र पौडेल, कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाशशरण महत, प्रमुख सचेतक रमेश लेखक, केन्द्रीय सदस्य जीपछिरिङ लामा सहित और भी कई नेताओं ने बसुन्धरास्थित रास्वपा के केन्द्रीय कार्यालय में पहुँचकर मत के बारे में चर्चा की है ।
कांग्रेस के नेताओं के साथ हई इस बातचीच में रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने, प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार सहित नेताओं की सहभागिता थी । इस मुलाकात में नेताओं ने राष्ट्रपति में कांग्रेस उम्मीदवार पौडेल को जिताने और आठ दलीय गठबन्धन में शामिल होने के लिए रास्वपा से आग्रह किया है ।
मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने कहा कि –मुलाकात में चर्चा सकारात्मक हुई है । वें पार्टी में चर्चा करेंगे । रमेश लेखक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि वो हमारी सहायता करेंगे । हमें पूरा विश्वास है ।
रास्वपा के प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार ने मुलाकात के बारे में कहा कि राष्ट्रपति के उम्मीदवार पौडेल ने राष्ट्रपति पद के लिए स्वयं को योग्य बताया और संविधान के प्रति प्रतिवद्व रहेंगे कहा है । आप हमारी सहायता करें का आग्रह भी किया है । पार्टी ने भी कहा है कि हम पहले पार्टी के भीतर बातों को रखेंगे फिर कुछ निर्णय देंगे ।
गठबन्धन में सहभागी होने के विषय में रास्वपा के सभापति लामिछाने ने प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल और कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा सहित नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं । रास्वपा राष्ट्रपति निर्वाचन में किसे मतदान करेगी यह निर्णय नहीं लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *