Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश १ के नामाकरण को लेकर जसपा का विरोध

 

काठमांडू, २० फागुन –

 

जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल के प्रदेश १ समिति और पहचान में आधारित राष्ट्रीय समिति ने प्रदेश १ का नाम कोशी प्रदेश रखने पर आपत्ति जताई है । प्रदेश अध्यक्ष दीपक याक्खा और पहचान पर आधारित राष्ट्रीय समिति ने अलग अलग विज्ञप्ति जारी कर कोशी प्रदेश नामकरण का विरोध किया है ।
प्रदेश के नामाकरण को लेकर विरोध करते हुए कहा गया है कि ‘प्रदेश का नाम कोशी प्रदेश ही होना चाहिए इसे लेकर कहीं किसी तरह का आंदोलन नहीं हुआ । कही से किसी तरह इस नाम को लेकर बात नहीं हुई तो जबरदस्ती क्यों? ये कितना न्यायोचित होगा ? प्रदेश का नाम ऐतिहासिक धरोहर, भाषा, संस्कार, संस्कृति और सभ्यता के पहचान को जो सम्बोधित करें वैसा नाम रखना चाहिए । जसपा का कहना है कि प्रदेश का नाम लिम्बुवान किरात शेर्पालुङ प्रदेश होना चाहिए । अध्यक्ष याक्खा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि – ऐतिहासिक पहचान के आधार में प्रदेश का नामकरण यदि नहीं हुआ तो बलिदानपूर्ण सङ्घर्ष के लिए हम बाध्य हैं
विज्ञप्ति में लिम्बुवान राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष खगेन्द्र माखिम, प्रवास विशेष प्रदेश समिति के इन्चार्ज आङ्काजी शेर्पा, किरात राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष रमेश राई, मधेश राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष जयराम यादव, शिल्पी विशेष राष्ट्रीय समिति के सह इन्चार्ज दलमर्दन कामी, शेर्पालुङ राष्ट्रीय समिति प्रदेश १ के संयोजक नुर्वु शेर्पा ने हस्ताक्षर किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *