बिराटनगर में होली के उपलक्ष्य में निकला होली अलबेला बारात, दूल्हा दुल्हन का भब्य स्वागत

माला मिश्रा/ वरुण मिश्रा बिराटनगर नेपाल ! शुक्रवार को बिराटनगर में होली अलबेला बारात निकाली गई । बारात ट्राफिक चौक के बोहरा गोला से दूल्हा दुल्हन सवार वाहन के साथ बिभन्न झांकी , गाजा बाजा , भुत प्रेत के भेष में कलाकारों के साथ निकला जो मेन बाजार होते गोलछा हाउस पहुचा । दूल्हा दुल्हन सवार वाहन को भब्य रूप से सजाया गया था । गोलछा हाउस में दूल्हा दुल्हन व बारात का भब्य स्वागत किया जाएगा । घनश्याम राठी बने थे दूल्हा वही दुल्हन पीयूष शर्मा । इस मौके पर भब्य पंडाल व लाइटिंग सहित खाना , ठंडई की व्यवस्था किया गया था । प्रतिष्ठित गोलछा घराना का सदस्यगण इस मौके पर मौजूद थे । अलबेला बारात में मारवाडी समाज के चर्चित सभी प्रबुद्धजन शामिल हुए । इस दौरान होली के गीतों पर लोग थिरकते नजर आए । इस दौरान पूरा बिराटनगर होलीमय बना रहा । बूढ़े , बच्चे , युवा सभी के सभी उत्साहित दिखे । भुत प्रेत , हाथी , घोड़ा , मोर्डन महिला बने युवा सहित बिभन्न कलाकारों का स्वांग प्रस्तुति आकर्षक का केंद्र रहा । कार्यक्रम को भब्य और सभ्य बनाने के लिए मारवाडी युवा मंच के सभी सदस्य सक्रिय दिखे । दूल्हा दुल्हन का स्वागत का रश्म मारवाडी महिला मंच की सदस्यों ने निभाया । आयोजक के अनुसार कोरोना काल को छोड़ लगातार 14 वर्षों से बिराटनगर में अलबेला बारात निकलता है जिसमे समाज का हर तबका के हजारों लोग पहुच इसका भरपूर मनोरंजन लेते है । इस दौरान मोरंग पुलिस के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था था । जगह जगह पुलिस बल तैनात थे । अलबेला बारात के आगे पीछे पुलिस बल को लगाया गया था । सादा लिवास में भी महिला व पुरुष बल शामिल थे ।


