Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१४ लाख भारतीय रुपयों के साथ जलेश्वर से ९ व्यक्ति गिरफ्तार

 

जनकपुरधाम, ७ मार्च । महोत्तरी जिला सदरमुकाम जलेश्वर से नेपाल पुलिस ने ९ व्यक्ति को १४ लाख भारतीय रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरीका कहना है कि अवैध भारतीय रुपयों सटही करते वक्त उन लोगों को जलेश्वर नगरपालिका–३ मलिवार बाजार से गिरफ्तार किया गया है । महोत्तरी पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी सन्तोष पोखरेल के अनुसार १४ लाख ३७ हजार ६४० भारतीय नोट और ८२ हजार २०५ नेपाली नोट के साथ उन लोगों को नियन्त्रण में लिया गया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार जलेश्वर नगरपालिका–३ निवासी ४३ वर्षीय जितेन्द्रकुमार सिंह, ४० वर्षीय सुशील साह, १९ वर्षीय धिरज मण्डल, ३२ वर्षीय जिलानी अंसारी, ३४ वर्षीय अकबर अंसारी, ५६ वर्षीय रामएकवाल मण्डल, जलेश्वर–२ निवासी ३४ वर्षीय सरोज कुमार साह, २७ वर्षीय आनन्द कुमार, भारत बिहार निवासी ३३ वर्षीय जितेन्द्र कुमार महतो को पुलिस ने प्रतिबंधित रुपयों के साथ नियन्त्रण में लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *